एसजेवीएन के पूर्व सीएमडी नंद लाल शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
एसजेवीएन के पूर्व सीएमडी नंद लाल शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक


शिमला, 23 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष तथा एसजेवीएन लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके निधन से ऊर्जा क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नंद लाल शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि शर्मा ने अपने लंबे प्रशासनिक और पेशेवर जीवन में ऊर्जा क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका निधन सार्वजनिक जीवन और ऊर्जा क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार उनकी पीड़ा में सहभागी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story