नलवाड़ मेला करसोग के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
नलवाड़ मेला करसोग के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित


मंडी, 06 मार्च (हि.स.)। मंडी जिला के करसोग नलवाड़ मेला के आयोजन को लेकर शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन तहसीलदार करसोग पृथी चंद की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मेले के सफल आयोजन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नलवाड़ मेले के आयोजन के लिए माननीय उच्च न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने हेतु आवेदन किया जाएगा।

गौरतलब है कि नलवाड़ मेले का आयोजन प्राचीन समय से ही करसोग स्कूल मैदान में किया जाता रहा है, जिसके चलते मेले के आयोजन के लिए उच्च न्यायालय से अनुमति आवश्यक होती है।

इस अवसर पर तहसीलदार पृथी चंद ने कहा कि ममलेश्वर महादेव की कृपा दृष्टि और क्षेत्र की स्थानीय जनता के सहयोग से ही नलवाड़ मेले का आयोजन भव्य और व्यवस्थित रूप से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों और स्थानीय लोगों का सहयोग आवश्यक है। बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पृथी सिंह नेगी, हरि ओम शर्मा, बीएमओ करसोग डॉ. गोपाल चौहान, प्रधानाचार्य यादेश गुप्ता, मंदिर समिति के प्रतिनिधियों सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story