सात जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 09 जून (हि.स.)।उत्तर भारत की प्रसिद्ध विष्णु पीठ जोकि सिरमौर जिला के नाहन में भगवन जगन्नाथ मंदिर के रूप में जानी जाती है। ओडिशा में पूरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा जब निकलती है उसी दिवस पर नाहन में भी भगवान जगन्नाथ भव्य रथ पर आरूढ़ होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं और इस रथ यात्रा में जिला के इलावा पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग रथ यात्रा में शामिल होते हैं। इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की 16 वी रथ यात्रा 7 जुलाई को नाहन में आयोजित होने जा रही है। जिसके चलते इन दिनों नगर में प्रभात फेरी का प्रतिदिन आयोजन किया जा रहा है और लोग लड्डू गोपाल को अपने घरों में लेकर भी जा रहे हैं और इसके अतिरिक्त नगर में प्रभात फेरी निकाली जा रही हैं।

मंदिर के पुजारी आचार्य सुरेंद्र शर्मा ने बतायाकि वर्ष 1621 में नाहन नगर के निर्माण के साथ बाबा बनवारी दास जोकि त्रिकाल दर्शी थे उनके निर्देश पर तत्कालीन महाराजा सिरमौर मेदनी प्रकाश ने भगवान जगन्नाथ क्र विग्रहों को यहां जगन्नाथ मंदिर में स्थापित किया था और तभी से भगवान जगन्नाथ यहां पर विराजमान हैं

रथ यात्रा कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चंद्र बंसल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 जुलाई को रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है और यह स्थान ओडिसा में पूरी के बाद बहुत धार्मिक महत्व रखता है। जिस दिन पूरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा होगी उसी दिन यहां पर भी रथ यात्रा होने जा रही है जिसमे बड़ी संख्या में कई राज्यों से श्रद्धालु भाग लेंगे।

स्थानीय प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि भगवान जगन्नाथ सिरमौर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और लोगो की यहां पर प्रगाढ़ श्रद्धा है। सभी लोग रथ यात्रा का इंतजार करते हैं और रथ खींचकर पुण्य के भागी बनते हैं।

मंदिर पुजारी आचार्य सुरेंद्र शर्मा ने बतायाकि प्रसिद्ध विष्णुपीठ भगवान जगन्नाथ एक ऐसा सिद्ध स्थल है जहां सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं ,वेश 1621 में बाबा बनवारी दास के कहने पर महाराजा सिरमौर मेदिनी प्रकाश ने यहां पर भगवान जगन्नाथ के विग्रह स्थापित किये थे और भगवान जगन्नाथ यहां परिवार सहित विराजमान हैं। यहां की भव्य रथ यात्रा जोकि 7 जुलाई को निकाली जा रही है उसमे बड़ी संख्या में जिला सहित पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं और पुण्य के भागी बनते हैं।

उल्लेखनीय है कि भगवान जगन्नाथ मंदिर सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में से एक है और 7 जुलाई को भव्य रथ यात्रा होने जा रही है इससे पूर्व प्रभात फेरियां हो रही है और साथ ही भागवत कथा का भी आयोजन किया जायेगा। यह स्थान ऐसा माना जाता है जहां पर सभी मन्नतें पूर्ण होती हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story