नगर निगम सेवानिवृत कर्मचारियों को संशोधित वेतमान के आधार पर दी जाए पेंशन

WhatsApp Channel Join Now

मंडी, 04 सितंबर (हि.स.)। नगर निगम सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ मंडी ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम मंडी के मेयर और आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। महासंघ के अध्यक्ष हंसराज ने बताया कि महासंघ ने ज्ञापन में मांग उठाई कि सेवानिवृत कर्मचारियों को पैंशन वर्ष 2016 के संशोधित वेतमान के आधार पर दी जाए। इसके साथ ही सेवानिवृत कर्मचारियों को अभी तक वर्ष 2006 के वेतमान के आधार पर ही पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार करीब तीन महीने पूर्व पेंशन को वर्ष 2016 के संशोधित वेतमान के आधार पर प्रदान करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

अध्यक्ष ने बताया कि लेकिन अभी तक इस संंबंध में कोई ठोस कार्यावाही अमल में नहीं आई गई है। उन्होंने ने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 तक के पैंशन भोगियों के लंबित एरियर का भुगतान सरकार द्वारा 31 अगस्त 2026 से पहले कि जाने के आदेश किए गए थे लेकिन नगर निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों को एरियर का भुगतान नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों के मैडीकल रिवर्समैंट बिलों का भुतान नहीं किया जा रहा है। महासंघ ने मांग की गई कि सेवानिविृत कर्मचारियों के पिछले लंबित रिवर्समैंट बिलों का भुगतान किया जाए। महासंघ ने ये भी मांग की कि ऐसे बहुत से सेवानिवृत कर्मचारी ऐसे है जो अधिक आयु की अवस्था में मैडीकल बिल भरे में असमर्थ रहते हैं। उन्हें मैडीकल बिल भरवाने के लिए भटकना पड़ता है। महासंघ ने ये भी मांग की कि नगर निगम की दुकानों और रेहड़ी-फहड़ी के आंबटन के लिए सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए कोटा निर्धारित किया जाए। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को मेयर सुमन ठाकुर और आयुक्त डा. मदन कुमार ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story