नाहन में गुरु गोबिंद सिंह आगमन दिवस पर भव्य नगर कीर्तन

WhatsApp Channel Join Now
नाहन में गुरु गोबिंद सिंह आगमन दिवस पर भव्य नगर कीर्तन


नाहन, 28 अप्रैल (हि.स.)। सिक्ख धर्म के दशम गुरु गोबिंद सिंह जी 30 अप्रैल 1685 को तत्कालीन सिरमौर रियासत में महाराज की जमीनी विवाद को सुलझाने के उदेशीय से नाहन पहुंचे थे। यहां नाहन में वो लगभग 8 महीने तक रहे और उसके बाद उन्होंने पोंटा साहेब नगर की स्थापना की। उनके नाहन आगमन के दिन को हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इसी कड़ी में मंंगलवार को गुरुद्वारा साहेब से पंच प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमृत सिंह शाह ने बताया कि 30 अप्रेल1683 को दशम गुरु गोबिंद सिंह आनंद पुर साहेब से नाहन आये थे और उन्होंने सिरमौर रियासत के महाराजा के जमीनी विवाद को सुलझाया था। उनके इस नाहन आगमन दिवस पर हर वर्ष अनेक धार्मिक आयोजन किये जाते हैं और शहर में 26 अप्रेल से 5 मई तक जोड़ मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है जोकि शहर की परिकर्ण करके रात को गुरुद्वारा साहेब लौटेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story