धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, प्रतिनिधिमंडल पहुंचा एसपी कार्यालय
नाहन, 19 जून (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में धार्मिक भावनाओं को भड़काने का एक मामला सामने आया है। जिसके विरोध में आज अंजुमन इस्लामिया के सदर बॉबी एहमद की अगुआई में लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और इस मामले में क़ानूनी कार्यवाई की मांग की।
अंजुमन इस्लामिया के सदर बॉबी एहमद ने बतायाकि उन्होंने एक कुरान की अच्छी बात फेसबुक पर डाली थी लेकिन उसपर बड़ी अभद्र भाषा में एक व्यक्ति ने गलत बात कही है जिसके विरोध में वो लोग इकट्ठे होकर कार्यवाई की मांग लेकर पहुंचे हैं।
बॉबी एहमद ने बताया कि कुरान पर अभद्र टिप्पणी जोकि शिलाई के व्यक्ति जोकि पोंटा में रहता है, उसके खिलाफ कार्यवाई होनी चाहिए। एहमद ने कहा कि किसी भी धर्म के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग बारे कानून बनना चाहिए और किसी भी धर्मा के खिलाफ ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से भी इस तरह के मामलों पर कानून बनाने का अनुरोध किया। एहमद ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए और इसको लेकर सख्त कानून बनाये जाने की जरूरत है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

