मंडी बैहना-बल्ह के हेमराज को मुनींदर धर्मार्थ ट्रस्ट से मिलेगा नया पक्का मकान

WhatsApp Channel Join Now
मंडी बैहना-बल्ह के हेमराज को मुनींदर धर्मार्थ ट्रस्ट से मिलेगा नया पक्का मकान


मंडी, 22 जुलाई (हि.स.)। संत रामपाल महाराज की प्रेरणा से मुनींदर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्नपूर्णा मुहिम आवास निर्माण सेवा के अंतर्गत मंडी जिला की बल्हघाटी के गांव बैहना निवासी हेमराज पुत्र दसौंधी राम के लिए नया पक्का मकान बनाया जा रहा है। इस सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। हेमराज का परिवार लंबे समय से कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहा था। हेमराज जो खुद मुंह के कैंसर से पीड़ित हैं, वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ एक टीन शेड में रहने पर मजबूर है। सीमित संसाधनों के कारण परिवार के लिए नया घर बनवाना संभव नहीं हो पा रहा था।

परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद मुनींदर धर्मार्थ ट्रस्ट से जुड़े सेवादारों ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवास निर्माण कार्य शुरू किया गया। निर्माण कार्य में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से श्रमदान कर रहे हैं। जिनमें महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी अपनी इच्छा से सेवा में भाग लेकर मकान निर्माण का कार्य तेजी से पूरा करने में जुटे हैं। ट्रस्ट के सेवादार बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर सेवा कार्य कर रहे हैं।

संत रामपाल की प्रेरणा से मुनींदर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में हेमराज के परिवार को भी सुरक्षित आवास प्रदान किया जा रहा है। कुछ ही दिनों में ये मकान पूरी तरह से तैयार करके और जरूरत की सभी वस्तुओं के साथ इस जरूरतमंद परिवार को सौंप दिया जाएगा स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story