नाहन में  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद ने आम जनता के साथ मनाई होली

WhatsApp Channel Join Now
नाहन में  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद ने आम जनता के साथ मनाई होली


नाहन, 04 मार्च (हि.स.)। ऐतिहासिक शहर नाहन में होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है शहर में जहां युवा टोलियां बनाकर जगह-जगह घूमकर होली मना रहे हैं वही शहर की आम जनता भी जमकर गुलाल उड़ाती नजर आई। इसी बीच भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल व सांसद सुरेश कश्यप ने भी नाहन में आम जनता के साथ रानी झांसी पार्क में होली मनाई। होली के मौके पर शहर में जगह-जगह लोग डीजे व ढोल नगाड़ों की धुनों पर थिरकते नजर आए।

मीडिया से रूबरू हुए भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि होली का महापर्व द्वेष नफरत को भुलाकर आपसी भाईचारे का प्रतीक है वह आज के दिन की प्रदेशवासियों को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि यह रंगों का त्योहार सभी मिलजुल कर मनाते हैं उन्होंने कहा कि भेदभाव राजनीतिक द्वेष मतभेद से ऊपर उठकर हम सभी को आज का यह रंगों का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाना चाहिए उन्होंने कहा कि होली पर्व से त्योहारों की शुरुआत हो जाती है आने वाले दिनों में नवरात्रि और अन्य त्योहार लोग धूमधाम से मनाई और आने वाला वर्ष सुख समृद्धि लेकर आए ऐसी वह कामना करते हैं।

सांसद सुरेश कश्यप ने सभी देश प्रदेश वासियों को होली की बधाई दी और कहा कि आज के दिन वह देश प्रदेश के लिए खुशहाली की कामना करते है ताकि आपसी भाई चारा बना रहे और देश प्रदेश तरक्की करे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story