माउंट आबू में वैश्विक सम्मेलन में शामिल होंगे डॉ. राजीव बिंदल, वक्ता के रूप में 23 अक्टूबर को रखेंगे विचार

WhatsApp Channel Join Now
माउंट आबू में वैश्विक सम्मेलन में शामिल होंगे डॉ. राजीव बिंदल, वक्ता के रूप में 23 अक्टूबर को रखेंगे विचार


नाहन, 22 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल राजस्थान के माउंट आबू में आयोजित होने वाले ‘नवदशकोत्सव’ वैश्विक शिखर सम्मेलन-2026 में शामिल होंगे।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से आयोजित यह सम्मेलन 23 से 26 अक्टूबर तक चलेगा। डॉ. बिंदल 23 अक्टूबर को समारोह में वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे।

ब्रह्माकुमारी संस्थान के आध्यात्मिक नेतृत्व और निःस्वार्थ सेवा के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आध्यात्मिक मूल्यों, मानवीय कल्याण और सेवा-भावना के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करना है। इस वैश्विक आयोजन में देश-विदेश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों के भाग लेने की उम्मीद है।

डॉ. राजीव बिंदल 23 अक्टूबर को आयोजित समारोह में आध्यात्मिक चिंतन, मानवीय मूल्यों और निःस्वार्थ सेवा के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे।डॉ. बिंदल ने कहा कि यह सम्मेलन आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक सद्भाव और मानव कल्याण के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764929 Articles

Share this story