सिरमौर पुलिस ने लौटाए 1 करोड़ के 829 गुम हुए मोबाइल

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 05 अगस्त (हि.स.)। सिरमौर पुलिस ने एक महीने में 18 गुम मोबाइल ढूंढकर लौटाए, सीईआईआर पोर्टल से मिली सफलता

नाहन, 5 अगस्त। सिरमौर जिले में पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन तलाशने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल का इस्तेमाल करते हुए सिरमौर पुलिस ने एक जुलाई से पांच अगस्त 2026 के बीच 18 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से न केवल लोगों को उनकी खोई हुई संपत्ति वापस मिल रही है, बल्कि चोरी किए गए मोबाइल फोन के गलत इस्तेमाल पर भी रोक लग रही है।

पुलिस के अनुसार सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की लगातार निगरानी और ट्रैकिंग की जाती है। साइबर कमांडो कांस्टेबल प्रदीप तकनीकी विश्लेषण और डेटा ट्रैकिंग का काम संभाल रहे हैं। उनके द्वारा तैयार की गई जानकारी जिले के सभी पुलिस थानों में नियुक्त नोडल अधिकारियों को भेजी जाती है। इसके बाद संबंधित अधिकारी मोबाइल की लोकेशन की पुष्टि कर उसे बरामद करते हैं और उसके वास्तविक मालिक को सौंप देते हैं।

सिरमौर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो वे बिना देरी किए नजदीकी पुलिस थाने में इसकी सूचना दें। इसके साथ ही भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर अपने मोबाइल को ब्लॉक करवाएं। पुलिस का कहना है कि समय रहते मोबाइल ब्लॉक होने पर उसका गलत इस्तेमाल नहीं हो पाता और उसके मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

पुलिस ने लोगों को अपने मोबाइल का 15 अंकों का आईएमईआई (IMEI) नंबर सुरक्षित रखने की सलाह भी दी है। यह नंबर मोबाइल में *#06# डायल करके या फोन के डिब्बे और खरीद बिल से प्राप्त किया जा सकता है।

पुलिस ने लोगों से बिना वैध बिल और असली मालिक की पुष्टि किए कोई भी पुराना या सेकेंड हैंड मोबाइल फोन नहीं खरीदने की अपील की है।

जिला पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने कहा कि सिरमौर पुलिस आधुनिक तकनीक का उपयोग कर लोगों को सुरक्षित और पारदर्शी सेवाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने लोगों से सीईआईआर पोर्टल के बारे में जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग करने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story