पिछले 10 वर्षों में भाजपा समर्थित नगर परिषद ने ऐतिहासिक शहर को किया बदहाल : अजय सोलंकी

WhatsApp Channel Join Now
पिछले 10 वर्षों में भाजपा समर्थित नगर परिषद ने ऐतिहासिक शहर को किया बदहाल : अजय सोलंकी


नाहन, 14 मई (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में नगर परिषद के लिए 17 मई को मतदान होना है। इसके लिए अब डोर टू डोर प्रचार जोरों पर चला हुआ है। इसी कड़ी में वीरवार काे विधायक नाहन अजय सोलंकी ने नगर परिषद के सभी 13, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के साथ एक प्रेस कांफ्रेस का आयोजन किया और शहर की बदहाली के लिए पिछले 10 वर्षों से भाजपा शासित नगर परिषद को कसूरवार बताया।

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन एक धरोहर नगर है लेकिन पिछले लगभग 10 वर्षों से भाजपा समर्थित नगर परिषद ने शहर को बदहाल कर दिया है। उन्होंने खुद विधायक निधि से 2करोड़ की राशि नगर परिषद को उपलब्ध कराई इसके इलावा भी सरकारी योजनाओं के अनेक टाइड फण्ड भी नगर परिषद खर्च नहीं कर पाई। केवल कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का कार्य हुआ है।

सोलंकी ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है उन्होंने विधायक निधि से फंड उपलब्ध कराया मगर कोई विकास नहीं हुआ। नगर परिषद ने अपने खास ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया। नगर परिषद प्राचीन नगर परिषद में समस्याओं को हल करने में असफल रही है और स्वच्छता, गलियों किर हालत खराब है।

उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस समर्थित नगर परिषद बनेगी तो शहर को फिर से नगीना बनाया जाएगा। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना का विजन डॉक्यूमेंट बनाया गया है और उस दिशा में कार्य किया जाएगा। सोलंकी ने कहा कि अब जनता इस अवस्था का जवाब देगी और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देने जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story