70वें जन्मदिन पर भावुक हुए अनिल, बोले अब जीवन जनता की सेवा में गुजारूंगा

WhatsApp Channel Join Now
70वें जन्मदिन पर भावुक हुए अनिल, बोले अब जीवन जनता की सेवा में गुजारूंगा


70वें जन्मदिन पर भावुक हुए अनिल, बोले अब जीवन जनता की सेवा में गुजारूंगा


मंडी, 30 जून (हि.स.)। पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा ने अपने आवास बाड़ी में अपना 70वां जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गाें, संस्थाओं, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनकी दीर्घआयु की कामना की। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि मैं एक सरल स्वभाव का व्यक्ति हूं, राजनीति में मेरा कभी इंट्रस्ट नहीं था। मेरे पिताजी मुझे जबर्दस्ती राजनीति में लाए। मैं तब सोचता था कि मैं राजनीति के लायक नहीं हूं, सीधा चलना जानता हूं। जबकि राजनीति में बहुत कुछ करना पड़ता है। तब मैं सोचता था कि पिता जी मुझे राजनीति में क्यों लाए। अब सोचता हूं उन्होंने कुछ ऐसा कुछ सोचकर ही यह किया होगा।

अनिल शर्मा ने कहा कि राजनीति में रहते हुए कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन लोगों का जो प्यार मुझे मिला है, उसका ऋण कभी नहीं चुका पाऊंगा। अनिल शर्मा ने कहा कि मैंने आज तक अपना जन्म दिन नहीं मनाया है। मैं न कभी होर्डिंग लेकिन बेटे आश्रय शर्मा ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी घोषणा कर दी थी, इसलिए मना नहीं कर पाया।

अनिल शर्मा ने कहा कि यह सदर क्षेत्र के लोगों का अपनत्व और स्नेह है कि पंचायत प्रधानों से लेकर बीडीसी, जिला परिषद और नगर निगम में हमारे प्रत्याशियों की जीत हुई है। यह लोगों का प्यार ही है। बीडीसी हो या नगर परिषद लोगों को पकड़कर लाना पड़ता है, लेकिन पार्टी ने जो निर्णय लिया लोगों ने हमारा साथ दिया और इतनी बड़ी जीत हुई है।आज सभी लोग यहां मौजूद हैं। आज मैं यही कहना चाहता हूं कि पूरे प्रदेश में खुशहाली आए, सत्तर साल से आधा जीवन राजनीति में गुजर गया। भावुक होकर बोले आगे का जीवन जो शेष बचा है उसे जनता की सेवा में समर्पित करूंगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story