आठ अगस्त से लापता हेत राम के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

WhatsApp Channel Join Now
आठ अगस्त से लापता हेत राम के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार


मंडी, 25 अगस्त (हि.स.)। मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र की बदार घाटी के गांव सप्रेई के 49 वर्षीय हेत राम जो आठ अगस्त से लापता है, का सुराग नहीं लग रहा है। उसका पता लगाने की मांग व गुहार को लेकर उनकी पत्नी व अन्य परिजन यहां पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से मिले।

हेत राम के भाई संजय कुमार ने बताया कि उनका भाई आठ अगस्त को रोज की तरह सुबह भेड़ बकरियां के लिए घास लाने गया था मगर उस दिन के बाद वापस ही नहीं लौटा। उसे हर जगह तलाश कर लिया। साथ बहती व्यास नदी में भी मीलों किनारे तक तलाश कर ली गई मगर कोई सुराग नहीं लगा। इस बारे में पुलिस चौकी पंडोह में भी सूचना दे दी गई थी।

पत्नी ने रोते हुए बताया कि उनके पति का दो सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं लग रहा हैं। सभी बुरी तरह से परेशानी में हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि हेत रात की तलाश के लिए एसडीआरएफ की मदद ली जाएगी। उन्होंने परिवार को पूरी मदद का वादा किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story