लापता बालिका को पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद, परिजनों को सौंपा
शिमला, 28 अगस्त (हि.स.)। शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र से लापता हुई एक बालिका को पुलिस ने कुल्लू जिले के आनी तहसील के टांडी से सुरक्षित बरामद कर लिया है। बालिका के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी।
पुलिस के अनुसार बालिका के लापता होने की सूचना मिलने के बाद उसकी तलाश के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर खोजबीन की और उपलब्ध जानकारी के आधार पर बालिका की तलाश जारी रखी। पुलिस के प्रयासों के बाद बालिका को टांडी, तहसील आनी, जिला कुल्लू से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। पुलिस ने बालिका को बरामद करने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और उसे सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

