सिरमौर में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, मौत से पहले बनाया वीडियो

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 22 अक्टूबर (हि.स.)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में 16 वर्षीय एक नाबालिग ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। इससे पहले नाबालिग ने एक वीडियो बनाया, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार एक लड़के और उसके परिवार को ठहराया है।

नाबालिग लड़की के पुराने वीडियो भी सामने आए हैं। लड़की वीडियो में बताती है कि कैसे दलित जाति के कारण उसे लड़के के परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि प्रेम प्रसंग से पहले लड़के ने उसकी जाति नहीं देखी, लेकिन उसके साथ गलत काम करने के बाद वह उसकी जाति के कारण विवाह नहीं करने की बात कहने लगा।

नाबालिग ने एक वीडियो में खुलासा करते हुए बताया था कि उस लड़के के पास उसकी कई वीडियो और फोटो हैं, जिसकी धमकी देकर वह उससे गलत काम करवाता है। वहीं, पुरूवाला पुलिस ने नाबालिग की मौत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765107 Articles

Share this story