मंडी में मिल्कफेड का दीपावली विशेष मिठाई आउटलेट शुरू, शुगर फ्री मिठाइयां भी उपलब्ध

WhatsApp Channel Join Now
मंडी में मिल्कफेड का दीपावली विशेष मिठाई आउटलेट शुरू, शुगर फ्री मिठाइयां भी उपलब्ध


मंडी, 02 नवंबर (हि.स.)। दीपावली के पावन त्यौहार पर आम जनता को शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयां उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन (मिल्कफेड) ने मंडी में सेरी मंच के समीप अपना अस्थाई आउटलेट खोल दिया है, जिसका सोमवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने विधिवत शुभारंभ किया। इ

मिल्क प्लांट चक्कर के यूनिट इंचार्ज विश्वकांत शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की भारी मांग को देखते हुए मिल्क फेडरेशन ने इस वर्ष लगभग 500 क्विंटल मिठाइयां तैयार की हैं, जो लोगों को पूर्ण शुद्धता का भरोसा देती हैं।

उन्होंने बताया कि इस आउटलेट पर पिन्नी, मिल्क केक, सोन पापड़ी, पहाड़ी बर्फी, डोडा बर्फी, रोस्टेड चना बर्फी और ब्राउन पेड़ा तथा कोकोनट बर्फी का 400 ग्राम का पैक 285 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा काजू बर्फी 400 ग्राम का पैक 410 रुपये तथा मोतीचूर लड्डू 400 ग्राम का पैक 210 रुपये तथा रसगुल्ला व गुलाब जामुन 250 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहे हैं। त्यौहारों पर अपनों को उपहार देने के लिए 700 रुपये और 1100 रुपये के विशेष गिफ्ट पैक भी तैयार किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 800 ग्राम पैकेज में भी विभिन्न मिठाइयां उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि शुगर फ्री मिठाइयों में मिल्क केक,कोकोनट बर्फी तथा पहाड़ी बर्फी में 400 ग्राम की पैकिंग 380 रुपए में उपलब्ध है।

मंडी प्लांट के तहत मंडी, सुंदरनगर, चक्कर, कुल्लू, मौहल, जाहू तथा हमीरपुर में मिल्कफेड के अस्थाई आउटलेट दिवाली के अवसर पर ये मिठाइयां उपलब्ध रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771148 Articles

Share this story