राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के छात्रों ने एस डी एम को सौंपा ज्ञापन, नाहन-भवाई मार्ग पर बस सेवा स्थायी करने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के छात्रों ने एस डी एम को सौंपा ज्ञापन, नाहन-भवाई मार्ग पर बस सेवा स्थायी करने की मांग


नाहन, 17 नवंबर (हि.स.)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के छात्रों ने एस डी एम संगड़ाह को ज्ञापन सौंपकर नाहन-लोधिया घाटी-बाया-संगड़ाह-अंधेरी-सैंज-शिवपुर-भवाई मार्ग पर एच आर टी सी बस सेवा को स्थायी रूप से चलाने की मांग की है। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री एवं एच आर टी सी प्रबंधक को भी मांग-पत्र भेजा है।

छात्रों का कहना है कि इस मार्ग पर नियमित बस सेवा न होने के कारण महाविद्यालय आने-जाने में उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। समय पर बस न मिलने से कई बार उनकी पढ़ाई बाधित होती है। इसके अलावा कर्मचारियों, मरीजों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रों ने मांग की है कि इस मार्ग पर एच आर टी सी बस सेवा को स्थायी किया जाए और बस का समय विद्यार्थियों व आम जनता की सुविधा के अनुसार निर्धारित किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778500 Articles

Share this story