दिल्ली चलो अभियान में मंडी जिला से 500 मजदूर लेंगे हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली चलो अभियान में मंडी जिला से 500 मजदूर लेंगे हिस्सा


मंडी, 20 सितंबर (हि.स.)। सीटू जिला कमेटी की बैठक ताराचंद भवन मंडी में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष गुरदास वर्मा ने की। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव राजेश शर्मा ने कहा कि मजदूर विरोधी चार लेबर कोड़ वापस लिए जाएं,सभी श्रमिकों के लिए 42000 प्रतिमाह वैधानिक न्यूनतम वेतन सुनिश्चित किया जाए, मनरेगा को बहाल और मजबूत किया जाए तथा प्रतिवर्ष 200 दिनों के रोजगार की गारंटी के साथ न्यूनतम वेतन 700 प्रति दिन की मजदूरी सुनिश्चित की जाए। विद्युत निजीकरण विधायक 2025 और स्मार्ट मीटर योजना वापस ली जाए और जबरदस्ती मीटर लगाना बंद करो। सभी योजना कर्मियों को ग्रेच्युटी दी जाए और पेंशन का भी प्रबंध किया जाए।

सीटू से जुड़ी तमाम यूनियनों पहली और दो दिसंबर को होने वाली दिल्ली चलो अभियान में मंडी जिला से 500 मजदूर हिस्सा लेंगे। इस रैली को कामयाब करने के लिए पूरे जिले में सैकड़ो मीटिंगों की जाएगी और घर-घर पर्चा वितरित किए जाएंगे। जिससे सरकार की जन विरोधी और मजदूर विरोधी नीतियों को जनता के समक्ष लाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story