हमीरपुर में 27 को प्रस्तावित 20-सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक स्थगित

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि 27 अक्तूबर को यहां बचत भवन में प्रस्तावित जिला योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा समिति की बैठक अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बैठक की नई तिथि शीघ्र ही निर्धारित कर दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766080 Articles

Share this story