पांवटा साहिब में नगर परिषद वार्डों का आरक्षण तय

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 28 मार्च (हि.स.)। पांवटा नगर परिषद के 13 वार्डों के आरक्षण को लेकर एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी पार्षदों के साथ-साथ शहर के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग भी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई और सभी वार्डों का आरक्षण तय कर दिया गया।

एसडीएम पांवटा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ नियमों के अनुसार संपन्न करवाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की आपत्ति की गुंजाइश न रहे

एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि नगर परिषद के कुल 13 वार्डों में से कुछ वार्ड महिलाओं के लिए, जबकि वार्ड नंबर 10 और 11 अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिसमें वार्ड नंबर 11 महिला एससी के लिए निर्धारित किया गया है।

एसडीएम ने कहा कि इस प्रक्रिया के बाद अब आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जाएगी।

बैठक के बाद शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story