नाहन नगर परिषद में कांग्रेस ने उतारे अपने 13 उम्मीदवार, सभी ने किया नामांकन

WhatsApp Channel Join Now
नाहन नगर परिषद में कांग्रेस ने उतारे अपने 13 उम्मीदवार, सभी ने किया नामांकन


नाहन, 30 अप्रैल (हि.स.)।

नाहन में नगर परिषद के आगामी चुनावों के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाहन के अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी की अध्यक्षता में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक की मौजूदगी में सभी 13 वार्डों के उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी की, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है।

नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों में वार्ड नंबर 1 से कपिल गर्ग उर्फ मोंटी, वार्ड 2 से नरेंद्र तोमर, वार्ड 3 से उपमा धीमान, वार्ड 4 से श्रद्धा शर्मा और वार्ड 5 से समीना शामिल हैं। वहीं, वार्ड नंबर 6 से योगेश गुप्ता, वार्ड 7 से राकेश गर्ग, वार्ड 8 से वीरेंद्र कुमार पासी, वार्ड 9 से कुसुम तोमर और वार्ड 10 से एडवोकेट वसीम ने अपना पर्चा भरा। इसके अतिरिक्त, वार्ड 11 से हरप्रीत कौर, वार्ड 12 से राकेश कुमार और वार्ड 13 से सर्वजीत कौर ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story