बालासुंदरी मेले के 11वें दिन 4000 श्रद्धालु पहुंचे, 11.39 लाख नकद व सोना-चांदी चढ़ावा

WhatsApp Channel Join Now
बालासुंदरी मेले के 11वें दिन 4000 श्रद्धालु पहुंचे, 11.39 लाख नकद व सोना-चांदी चढ़ावा


नाहन, 21 अक्टूबर (हि.स.)। आश्विन शारदीय नवरात्रि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है। मेले के 11वें दिन लगभग 4,000 श्रद्धालुओं ने श्री महामाया बालासुन्दरी मंदिर में शीश नवाया।मंदिर न्यास के अनुसार 11वें दिन श्रद्धालुओं ने ₹ 11,39,428/- रुपये का नकद चढ़ावा माता के चरणों में चढ़ाया।

माता बाला सुंदरी न्यास त्रिलोकपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं द्वारा 18 ग्राम सोना तथा 2000 ग्राम (2 किलो) चांदी का चढ़ावा भी माता के चरणों में अर्पित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764601 Articles

Share this story