मंडी नगर निगम के मनोनीत पार्षद को एडीसी ने दिलाई शपथ

WhatsApp Channel Join Now
मंडी नगर निगम के मनोनीत पार्षद को एडीसी ने दिलाई शपथ


मंडी, 19 अक्टूबर (हि.स.)। नगर निगम मंडी के एकमात्र मनोनीत पार्षद को कार्यालय के सभागार में शपथ दिलाई गई। सोमवार को हिमाचल प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग द्वारा नगर निगम मंडी के लिए मनोनीत पार्षद सन्नी ईपन को एडीसी प्रियांशु खाती ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हालांकि, मंडी नगर निगम के लिए पांच पार्षदों का मनाेनयन होना है। जिसमें सबसे पहले सन्नी ईपन का मनोनयन हुआ है। जिन्हें सोमवार को सादे समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर नगर निगम मंडी की मेयर सुमन ठाकुर, डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा, नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त अपराजिता चंदेल, पार्षद सरिता हांडा, नर्मदा देवी, कृष्णा ठाकुर, वीरेंद्र सिंह आर्य, प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपक शर्मा सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पार्षद को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763531 Articles

Share this story