भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सह-संयोजकों की नियुक्तियां

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार राणा, जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा पार्टी हाईकमान से विचार-विमर्श के उपरांत भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद कुमार सोनी ने हमीरपुर जिला में सह-संयोजकों की नियुक्तियां की हैं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से हरनाम सिंह और सतीश कुमार, बड़सर विधानसभा क्षेत्र से विजय कुमार और रवि कांत, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से मनोहर लाल और नसीब सिंह, भोरंज विधानसभा क्षेत्र से जोगिंदर सिंह और वीरेंद्र ठाकुर तथा नादौन विधानसभा क्षेत्र से सुरिंदर उप्पल को परिवहन प्रकोष्ठ के सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी नवनियुक्त सह-संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिवहन प्रकोष्ठ संगठन को विधानसभा स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं एवं परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Share this story