डिजिटल और एआई युग में साहित्य के प्रति रुचि बनाए रखना समय की आवश्यकता : मनोज कुमार

WhatsApp Channel Join Now
डिजिटल और एआई युग में साहित्य के प्रति रुचि बनाए रखना समय की आवश्यकता : मनोज कुमार


शिमला, 13 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संगठन मंत्री मनोज कुमार के हिमाचल प्रवास के दौरान साहित्य परिषद जिला शिमला इकाई की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में साहित्य की विभिन्न विधाओं तथा वर्तमान डिजिटल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दौर में साहित्य के प्रति नई पीढ़ी की रुचि बनाए रखने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए मनोज कुमार ने कहा कि तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच साहित्यिक संस्कारों और पठन-पाठन की परंपरा को सशक्त बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने साहित्य से जुड़े विविध उपक्रमों को जनसामान्य तक पहुँचाने पर बल दिया।

इस अवसर पर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की कालजयी कृति आनंद मठ में रचित ‘वंदेमातरम्’ गीत के सृजन के 150वें वर्ष तथा ‘तत्वमसि’ पुस्तक पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिला शिमला इकाई के अध्यक्ष डॉ. पान सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका वैद्य, प्रचार प्रमुख डॉ. पल्लवी भारद्वाज, सदस्य डॉ. धर्मपाल तथा वासुदेव शर्मा उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story