मंडी में बुजुर्ग मृत मिला, पुलिस को मिला सुसाइड नोट, कर्ज से परेशान होने का उल्लेख

WhatsApp Channel Join Now


मंडी, 22 सितंबर (हि.स.)। मंडी शहर में पड्डल मैदान के समीप मंगलवार सुबह एक 61 वर्षीय व्यक्ति मृत मिला। घटना सदर पुलिस थाना के नजदीक सरकारी कॉलेज के खाली पड़े आवासीय परिसर में हुई। सुबह सैर पर निकले लोगों ने व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की जांच में मृतक की पहचान राजपाल पुत्र सुख राम, निवासी दवारड़ू, तहसील पधर, जिला मंडी के रूप में हुई।

पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कर्ज से परेशान होने का उल्लेख किया गया है।

परिजनों के अनुसार राजपाल पिछले दो दिनों से मंडी में ही था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story