मंडी कुल्लू फोरलेन की दुआडा झलोगी टनल निर्माण से तीन गांव की सुरक्षा खतरे में, डीसी मंडी को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
मंडी कुल्लू फोरलेन की दुआडा झलोगी टनल निर्माण से तीन गांव की सुरक्षा खतरे में, डीसी मंडी को सौंपा ज्ञापन


मंडी, 12 अक्टूबर (हि.स.)। मंडी से कुल्लू के फोरलेन के बीच दुआडा से झलोगी के बीच वाली टनल के बार बार भूसख्लन से बंद होने इससे उपर बसे गांवों को भारी नुक्सान होने के चलते ग्रामीण बेहद चिंता में है। झलोगी टनल का प्रवेश द्वार तो भूसख्लन के कारण बंद ही हो चुका है तथा इससे होकर यातायात बंद पड़ा है। इसका सीधा असर गांव ताहुला, शालानाल व दुआडा जो ग्राम पंचायत भटवाड़ी विकास खंड बालीचौकी व विधानसभा क्षेत्र द्रंग में आते हैं, पर पड़ रहा है। इस बारे में ग्राम पंचायत भटवाड़ी की बैठक जो प्रधान अरूण शर्मा की अध्यक्षता में हुई एक प्रस्ताव पारित करके उसकी प्रति सोमवार को यहां उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन को सौंपी गई। इसकी प्रतियां एनएचएआई के परियोजना अधिकारी, एसडीएम व तहसीलदार को जरूरी कार्रवाई के लिए दी गई।

इस प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया कि टनल निर्माण व उससे संबंधित कटिंग, ब्लास्टिंग से भारी भूसख्लन हो रहा है। जिसके और अधिक बढ़ जाने का खतरा बन गया है। इसके अलावा लोगों की जमीन धंस रही है, मकानों में दरारें, कृषि भूमि, पेयजल स्त्रोत व अन्य संपतियों का नुक्सान होना साफ नजर आ रहा है। ऐसे में मांग यही है कि दुआडा से झलोगी तक टनल व इसके मुख्य द्वार वाले क्षेत्र का फिर से तकनीकी सर्वेक्षण करवा कर सुरक्षित जगह से इसे बनाया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में तीन गांवों के लोगों को भारी भरकम नुकसान हर क्षेत्र में सहना पड़ेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759690 Articles

Share this story