मंडी की पुरानी राजधाानी बटाेहली में मिली मंडी कलम की दुर्लभ की पांडुलिपि

WhatsApp Channel Join Now
मंडी की पुरानी राजधाानी बटाेहली में मिली मंडी कलम की दुर्लभ की पांडुलिपि


मंडी की पुरानी राजधाानी बटाेहली में मिली मंडी कलम की दुर्लभ की पांडुलिपि


मंडी की पुरानी राजधाानी बटाेहली में मिली मंडी कलम की दुर्लभ की पांडुलिपि


मंडी, 20 नवंबर (हि.स.)। पहाड़ी चित्रकला में आज जितनी चर्चित कांगड़ा चित्रशैली है, उतनी ख्याति आज तक पहाड़ की किसी भी चित्रकला शैली को प्राप्त नहीं हो सकी। मण्डी कलम के उद्गम का समय विद्वान लोग 16वीं सदी से मानते हैं। मण्डी कलम की शुरुआत 16वीं सदी के अन्तिम चरण में राजा केशव सेन (1592-1637 ई.) के काल से मानी जाती है। इस काल की चित्रकला लोककला से प्रभावित थी, व सीधे जनमानस से जुड़ी हुई थी। वैसे भी मण्डी कलम सही मायनों में लोकमानस की कला है। इसमें राजा रानियों की विभिन्न भाव भंगिमाओं के चित्रण के साथ-साथ लोक चित्रकारों ने जन भावनाओं को बखूबी उकेरा है।

मण्डी कलम कुशल चितेरों द्वारा अपने सधे हाथों बक्स से जन्म पत्रियों, धार्मिक पुस्तकों पाण्डुलिपियों से लेकर आदमकद तस्वीरों, दीवारों की नक्काशी तथा कपड़े के बड़े फलक पर बहुत खूबसूरती से उकेरी गयी है। हाल ही में मंडी रियासत की पुरानी राजधानी रहे बासणी जिसे बटोहली के नाम से जाना जाता है, में एक दुर्लभ पांडुलिपि पांगणा के संस्कृति मर्मज्ञ डा. जगदीश को मिली है। यह पांडुलिपि उन्हें स्थानीय सेन परिवार के पास मिली है। खूबसूरत बेल-बूटों की बारीक नक्काशी से सुसज्जित चांदी की प्राचीन डिबिया में इस ऐतिहासिक पांडुलिपि को सुरक्षित रखा गया है।

जगदीश शर्मा के अनुसार चांदी की डिबिया में सुरक्षित रखी यह पांडुलिपि विशेष ऐतिहासिक और पुरातात्त्विक गरिमा प्रदान करती है। इस पांडुलिपि के मुखपृष्ठ जिस पर अष्टकोणीय सीमा के भीतर सुंदर पारंपरिक पहाड़ी लघुचित्र शैली की आकृतियां बनी हुई हैं। इसमें संस्कृत का श्लोक लिखा गया है-

जगदिदं विश्वं... भगवती देवी... गोपालो माधवो... जगतः परिपालने...

17वीं शताब्दी में मण्डी कलम में थोड़ा विस्तार व बदलाव आना शुरू हुआ है। सन् 1658-1707 ई. में कुछ चितेरे औरंगजेब के डर से पहाड़ी क्षेत्रों की ओर पलायन कर गए। उनमें से कुछ इधर भी पहुंच गए। इस दौरान मण्डी कलम पर मुगल शैली का प्रभाव देखने को मिला। इस काल के मुख्य चित्रों में राजा गुरसेन (1684-1787) तथा राजा सिद्धसेन (1684-1754 ई.) के चित्रों में काम देखने को मिलते हैं। इसके अलावा 18वीं शताब्दी के अन्तिम चरण में या 19वीं शताब्दी के प्रारम्भ में मण्डी कलम में पड़ोसी कांगड़ा कलम का असर देखने को मिला। इसका प्रमुख कारण राजा ईश्वरी सेन का (1778-1826) कांगड़ा नरेश महाराजा संसारचन्द के पास 15 साल तक रहना भी है।

मण्डी आकर ईश्वरी सेन ने गुलेर शैली के कुछ चित्र बनाए। इस चित्र में दिखाई गई पाण्डुलिपि देवनागरी लिपि (संस्कृत भाषा) में लिखी गई है। यह अष्टकोणीय आकार के कागज़ पर लिखा गया एक पारंपरिक धार्मिक एवं तांत्रिक स्तोत्र/यंत्र है, जिसे सामान्यतः ताबीज या गुटका (डिब्बी) में रखा जाता है।

जगदिदं विश्वं... भगवती देवी... गोपालो माधवो... जगतः परिपालने...

जिसका हिंदी भावानुवाद है-

इस भाग में सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु (गोपाल, माधव) और आदिशक्ति भगवती देवी की स्तुति की गई है। इसका भाव है कि इस संपूर्ण चराचर जगत और विश्व की रक्षा करने वाली भगवती देवी और भगवान माधव भक्तों का कल्याण करें और सभी संकटों से उनकी रक्षा करें।

इसकी अगली पंक्ति कुछ इस प्रकार है- जगदंबा प्रयच्छति... उमे शंभु... महामाया... स्थितिं करोति...। हिंदी भावानुवाद: इस हिस्से में माता पार्वती (उमा), भगवान शिव (शंभु) और महामाया (माँ दुर्गा) की महिमा का गुणगान किया गया है। इसका भाव यह है कि जगत जननी मां जगदंबा अपने भक्तों को मनोवांछित फल और अभय प्रदान करती हैं तथा संपूर्ण ब्रह्मांड में संतुलन और मंगलमय स्थिति बनाए रखती हैं। डिब्बी के आकार और अष्टकोणीय बनावट से यह स्पष्ट होता है कि इसे सुरक्षा कवच (यंत्र) या नित्य पूजा-पाठ के गुटके के रूप में सुरक्षित रखा गया है।

डा. जगदीश शर्मा के अनुसार अब तक के पाण्डुलिपि अवलोकन में संस्कृत भाषा में हाथ से लिखी यह सबसे छोटी, सबसे सुंदर और सबसे अद्भुत पाण्डुलिपि है। लघु आकार में समाहित इसकी अक्षर-सज्जा,सुलेख और कलात्मक सुंदरता सचमुच विस्मयकारी है। उन्होंने मंडी के बासणी निवासी जागरूक युवा सविता सेन का आभार जताया है, जिनके प्रयास से यह अमूल्य धरोहर सबके सामने आई है। यह पांडुलिपि कभी मंडी रियासत की राजधानी रहे बटोहली के पिनाम सिंह सेन और उनकी पत्नी रीना सेन के पास सुरक्षित है। युवा सविता का कहना है कि यह केवल एक पांडुलिपि नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध प्राचीन लेखन एवं सांस्कृतिक परंपरा की अनमोल धरोहर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story