कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को अर्पित किए श्रद्धासुमन


मंडी, 19 नवंबर (हि.स.)। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी, की ओर से स्थानीय गांधी भवन में स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और तथा उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने देश के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने, गरीबों एवं आम जनता के हित में कार्य करने तथा देश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इंदिरा गांधी 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेल गई, इनके नेतृत्व में वर्ष 1966 में देश की प्रधानमंत्री बनी। बैंको का राष्ट्रीयकरण करके देश के प्रत्येक नागरिक को बैंक सुविधा उपलब्ध करवाई। जबकि वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की विजय हासिल की तथा बांग्लादेश को अलग देश बनाकर संपूर्ण विश्व में भारत की साख बनाई। हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा भी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की देन है। इसके अलावा 20 सूत्री कार्यक्रम भी इनकी देन है। 1974 में अणु बम का विस्फोट करके इंदिरा जी ने विश्व में भारत का शक्ति का प्रदर्शन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story