ढांक से गिरने से संगड़ाह में व्यक्ति की मौत
नाहन, 23 मई (हि.स.)।
उपमंडल नौहराधार तहसील की ग्राम पंचायत देवना के अंतर्गत आने वाले पलगेच गांव में बीते कल एक दर्दनाक हादसा पेश आया। गांव निवासी 52 वर्षीय जसवंत सिंह की पहाड़ी ढांग से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह किसी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर गहरी ढांग में जा गिरे। परिजन तुरंत उन्हें सीएचसी नौहराधार ले गए। लेकिन उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी नौहराधार की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक जसवंत सिंह के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25,000 रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार आगे की आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

