पांवटा साहिब में 11.54 ग्राम हैरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पांवटा साहिब में 11.54 ग्राम हैरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


नाहन, 13 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 11.54 ग्राम मादक पदार्थ हैरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया है।

13 अक्टूबर को एसआईयू नाहन की पुलिस टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नक्ष चौहान निवासी गांव उतरी, डाकघर व तहसील शिलाई, जिला सिरमौर काफी समय से शिलाई तथा पांवटा के आसपास चिट्टा बेचने का धंधा कर रहा है और आज राम मंदिर गेट के सामने यमुना पुल कुल्हाल, पांवटा साहिब के पास खड़ा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 11.54 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण शुरू कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760284 Articles

Share this story