मोदी सरकार को गिराने की मंशा से इंडी गठबंधन खड़ा कर रहा है अराजकता का माहौल: राकेश जम्वाल

WhatsApp Channel Join Now
मोदी सरकार को गिराने की मंशा से इंडी गठबंधन खड़ा कर रहा है अराजकता का माहौल: राकेश जम्वाल


मोदी सरकार को गिराने की मंशा से इंडी गठबंधन खड़ा कर रहा है अराजकता का माहौल: राकेश जम्वाल


मंडी, 04 नवंबर (हि.स.)। मंडी के सेरी मंच पर आयोजित भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए रैली प्रभारी सुंदरनगर के विधायक राकेश जंबाल ने कहा कि पिछले कुछ समय से इंडी गठबंधन लोकतंत्र से चुनी मोदी सरकार को गिराने की मंशा से अराजकता का माहौल खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। जिस प्रकार से एसआईआर और ईवीएम की आड़ में चुनी हुई सरकार को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं वो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी चुनाव आयोग ने इनकी भी सरकारें लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत बनाई है लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त को निशाना बनाकर देश का माहौल खराब करने पर तुले हुए हैं। इन दिनों इस षड़यंत्र का अड्डा दिल्ली हिमाचल भवन बना हुआ है जहां से अराजकता का माहौल खड़ा किया गया जिसके लिए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिम्मेवार हैं।

उन्होंने हिमाचल भवन में इन लोगों को खुली छूट दे रखी है। हिमाचल की जनता ने ये कांग्रेस सरकार विकास के लिए चुनी थी लेकिन ये कांग्रेस हाईकमान की कठपुतली बनी हुई है। वहीं मंडी के प्रभारी पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर वोट चोरी के मनगढ़ंत आरोप कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगा रहे हैं जबकि वोट चोरी तो कांग्रेस के समय होती रही है। राहुल गांधी ये नहीं बता पा रहे हैं कि वोट चोरी होती कैसे है। लेकिन सवाल उठाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। जनसभा को पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story