कालाअंब पुलिस ने 12 वर्षीय लापता बालक को हरियाणा के नारायणगढ़ से किया बरामद

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 04 अगस्त (हि.स.)। जिला सिरमौर पुलिस की गुमशुदा सेल ने बिहार के लापता 12 वर्षीय बालक को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना कालाअंब में 13 जुलाई को तहत प्रिंस पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना बछो, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था।

गुमशुदा सेल ने तलाश के दौरान बालक को देहा बस्ती, हरियाणा के नारायणगढ़ से सुरक्षित बरामद किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

जिला सिरमौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति अथवा बच्चे के गुम होने की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story