नाहन के ऐतिहासिक वामन मेले का आगाज, विधायक सोलंकी ने नृसिंह महाराज की पालकी को दिया कंधा

WhatsApp Channel Join Now
नाहन के ऐतिहासिक वामन मेले का आगाज, विधायक सोलंकी ने नृसिंह महाराज की पालकी को दिया कंधा


नाहन के ऐतिहासिक वामन मेले का आगाज, विधायक सोलंकी ने नृसिंह महाराज की पालकी को दिया कंधा


नाहन, 23 सितंबर (हि.स.)। ऐतिहासिक वामन मेले के शुभारंभ अवसर पर बुधवार को श्री नृसिंह मंदिर, नौणी का बाग में धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा हवन में पूर्णाहूति डालकर आरती में भाग लिया। इसके उपरांत प्राचीन परंपरा के अनुसार निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा में सबसे पहले श्री नृसिंह महाराज की पालकी को मंदिर से रवाना किया गया। विधायक अजय सोलंकी ने स्वयं पालकी को कंधा देकर इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक परंपरा में अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव और जयकारों के साथ पालकी यात्रा का स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि वामन मेला नाहन की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसी प्राचीन परंपराएं हमारी आस्था को मजबूत करती हैं और हमारी विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य करती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story