श्री रेणुका जी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय मेला शुरू

WhatsApp Channel Join Now
श्री रेणुका जी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय मेला शुरू


नाहन, 18 अप्रैल (हि.स.)। भगवान विष्णु के छठे अमर अवतार भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर सिरमौर जिला के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री रेणुका जी पहुंचे। जन्म दिवस पर उन्होंने माता रेणुका से आशीर्वाद लेने कटाह शीतला से पालकी में शोभा यात्रा के माध्यम से लाया गया,ददाहू तहसील से यह शोभा यात्रा आरम्भ हुई जहां रेणुकाजी विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं विधायक रेणुका विनय कुमार ने देव पालकी को कांधा देकर इस तीन दिवसीय मेले का शुभारम्भ किया।

यह शोभा यात्रा ददाहू बज्र से होते हुए रेणुकाजी की ओर रवाना हुए। इस बीच बाजार में जगह जगह पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह इतिहास में पहला अवसर हैकि जब रेणुका जी विकास बोर्ड के प्रयासों से इस तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। उधर पहले दिन मंदिर में हवन यज्ञ के साथ सुंदर कांड पथ का भी आयोजन किया गया जिसमे विधायक विनय कुमार सम्मलित हुए।

आज सांयकाल में मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा और महा आरती का भी आयोजन किया जायेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story