नाहन के आयुष अस्पताल में मनाया गया भगवान धनवंतरी दिवस, विधिवत पूजा-अर्चना कर मांगी स्वस्थ समाज की कामना

WhatsApp Channel Join Now
नाहन के आयुष अस्पताल में मनाया गया भगवान धनवंतरी दिवस, विधिवत पूजा-अर्चना कर मांगी स्वस्थ समाज की कामना


नाहन के आयुष अस्पताल में मनाया गया भगवान धनवंतरी दिवस, विधिवत पूजा-अर्चना कर मांगी स्वस्थ समाज की कामना


नाहन, 06 नवंबर (हि.स.)। धनतेरस के पावन अवसर पर आज आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी का दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित आयुष अस्पताल में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसमें आयुष विभाग के चिकित्सकों सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया और भगवान धनवंतरी से सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

जिला आयुष अधिकारी सिरमौर डॉ. जसप्रीत कौर ने बताया कि भगवान धनवंतरी को प्राचीन काल से ही आयुर्वेद और आरोग्य का देवता माना जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि पहले इस दिन को आयुष दिवस के रूप में भी मनाया जाता था, लेकिन अब आयुष दिवस सितंबर माह में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि धनवंतरी दिवस के अवसर पर आयुष अस्पताल में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भगवान धनवंतरी से समाज के प्रत्येक व्यक्ति के स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की कामना की गई। उन्होंने कामना की कि भगवान धनवंतरी सभी पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें तथा पूरा समाज स्वस्थ और खुशहाल रहे।

इस अवसर पर आयुष विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने भी भगवान धनवंतरी के समक्ष शीश नवाकर जनकल्याण एवं बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773352 Articles

Share this story