लोक जनशक्ति पार्टी ने सम्मानित किये राष्ट्रीय स्तर के सिरमौर के शूटर

WhatsApp Channel Join Now
लोक जनशक्ति पार्टी ने सम्मानित किये राष्ट्रीय स्तर के सिरमौर के शूटर


नाहन, 21 अक्टूबर (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी ने बुधवार को पार्टी के पूर्व विधायक स्वर्गीय सदानंद चौहान की जयंती के अवसर पर मेडिकल कॉलेज नाहन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। वहीं, पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाले गोल्ड मेडलिस्ट शूटरों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान तीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें रणजीत सिंह, अभिमन्यु चौहान, वीरेंद्र गुलेरिया और राजेश परमार सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। पार्टी की ओर से खिलाड़ियों को मेडल तथा 51 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान ने बताया कि पूर्व विधायक स्वर्गीय सदानंद चौहान की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले निशानेबाजों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ लगातार नए लोग जुड़ रहे हैं और संगठन का विस्तार हो रहा है।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र विधुड़ी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनसेवा और जनहित से जुड़े कार्यों के माध्यम से लोगों के बीच अपनी पहुंच मजबूत कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764437 Articles

Share this story