मंडी कुल्लू मार्ग पर दरके पहाड़, पंडोह के पास भूसख्लन की चपेट में आई जीप, बाल बाल बचे चालक

WhatsApp Channel Join Now
मंडी कुल्लू मार्ग पर दरके पहाड़, पंडोह के पास भूसख्लन की चपेट में आई जीप, बाल बाल बचे चालक


मंडी, 05 अगस्त (हि.स.)। चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राज मार्ग बुधवार सुबह मंडी से 30 किलोमीटर दूर हणोगी के खोती नाला के पास भारी भूसख्लन के के कारण एक घंटे बाधित रहा, जिससे सड़क मार्ग के दोनों ओर गाड़ियों की लम्बी कतारें लगने से लोग परेशान हुए। खोती नाले में यह पहाड़ बुधवार सुबह 5-20 बजे उस समय दरका जब सड़क पर वाहन कोई नहीं था। इस अति व्यस्त मार्ग पर सौभाग्यवश कोई वाहन नहीं था, अन्यथा यह एक बड़ी घटना हो सकती थी। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी से सड़क मार्ग को एक घंटे की भीतर पुनः सुचारू कर दिया गया।

बुधवार को ही आधी रात के समय इसी सड़क मार्ग पर पंडोह कैंची मोड़ के साथ डयोड में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से इसकी चपेट में पंजाब नम्बर पीबी 11डीडी 9704 महेन्द्र पीकप जीप आ गई। गनीमत यह रही कि पथरों की चपेट में वाहनों क्षतिग्रस्त हुआ मगर चालक सुरक्षित बाहर निकल गया। चालक कृष्णा ने बताया कि वह पंजाब से कुल्लू की ओर सब्जी लेने जा रहा था तभी बारिश के चलते रात 2.30 बजे यह घटना घट गई। कृष्णा ने बताया कि गाड़ी का नुकसान काफी हो गया है। मगर हम सुरक्षित है।

बता दें कि मंडी से ओट तक यह सड़क मार्ग बहुत ही कठीन और जोख़िम भरा हो गया है। स्थानीय निवासी ई पंछी राम, मोहन ठाकुर, राम सरण, गोपाल ठाकुर और नूप चंद ने बताया कि वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा ने इस सड़क मार्ग को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया है। जिसकी मुरम्मत करने में एन एच ए आई ने 3 साल लगा दिए हैं। अभी तक भी इस सड़क मार्ग के ब्लैक प्वाइंट फ्रैंडली नहीं हो सके हैं। चाहे वो नौमील हो, कैंची मोड़,डयोड की दरकती पहाड़ी हो,जोगणी मोड़ का वन-वे मार्ग हो, खोती नाना, रैस नाला, दवाडा का टूटा फ्लाई ओवर और झलोगी में पहाड़ी से गिरते पथर हों। ये सभी ब्लैक प्वाइंट बारिश के दौरान जोखिम भरा हो जाते हैं। इन लोगों ने सवाल किया है कि आख़िर कब तक मंडी से ओट तक का यह महत्वपूर्ण सड़क मार्ग आम लोगों के लिए सुरक्षित और फ्रैंडली हो सकेगा।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण तलवार ने बताया कि थोड़ी देरी बारिश के दौरान खोती नाले के पास लैंडस्लाइड से सड़क मार्ग अवरूद्ध हुआ था। मगर हमारी मशीनरी ने तत्काल उसे सुचारू कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story