कृषि वैज्ञानिक कल्याण संघ मंडी की नई कार्यकारिणी का गठन

WhatsApp Channel Join Now
कृषि वैज्ञानिक कल्याण संघ मंडी की नई कार्यकारिणी का गठन


मंडी, 07 जुलाई (हि.स.)। कृषि वैज्ञानिक कल्याण संघ, मंडी की बैठक संघ के प्रधान डॉ. बी.एस. रजोटे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. जगदीश कुमार को अध्यक्ष, डॉ. प्रकाश चंद सेठी को उपाध्यक्ष, डॉ. सतीश गुलेरिया को महासचिव, डॉ. दलीप सिंह पंत को वित्त सचिव, डॉ. किशोर खोसला को संयुक्त सचिव, डॉ. अजय राम शर्मा को प्रेस सचिव तथा डॉ. रमेश चंद ठाकुर को मुख्य सलाहकार चुना गया। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

सर्वसम्मति से तय किया गया कि संघ की बैठक प्रत्येक दो माह बाद नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। साथ ही नए सदस्यों से सदस्यता शुल्क तथा सभी सदस्यों से वार्षिक शुल्क एकत्रित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि जो सदस्य लगातार बैठकों में अनुपस्थित रहते हैं, उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यदि इसके बावजूद वे उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके नाम कार्यकारिणी से हटाने की अनुशंसा की जाएगी। इसके अतिरिक्त अगली बैठक 16 अगस्त 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कुल 20 सदस्यों ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story