विश्व कप किक बॉक्सिंग में दो कांस्य पदक जीतने वाले यदविंदर सिंह चौहान को आदर्श सिरमौर ने किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
विश्व कप किक बॉक्सिंग में दो कांस्य पदक जीतने वाले यदविंदर सिंह चौहान को आदर्श सिरमौर ने किया सम्मानित


नाहन, 31 अक्टूबर (हि.स.)। आदर्श सिरमौर द्वारा नाहन में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में उज्बेकिस्तान में आयोजित विश्व कप किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाले नाहन के होनहार खिलाड़ी यदविंदर सिंह चौहान को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता उजबेकिस्तान के ताश कन्द में आयोजित हुई थी।

इस अवसर पर आदर्श सिरमौर के जिला अध्यक्ष मनीष जैन ने यदविंदर सिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे सिरमौर जिले और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। आदर्श संस्था खेलों के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से यदविंदर सिंह चौहान को सम्मानित किया गया है।

आदर्श के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत परमार ने याद विंदर सिंह चौहान की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश सरकार यदविंदर की प्रतिभा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें किसी उच्च पद पर आसीन करने की दिशा में उचित कदम उठाएगी।

यादवेंद्र चौहान ने कहा कि उन्होंने इस विश्व कप में अभी दो कांस्य पदक जीते हैं लेकिन अगली बार उनका प्रयास गोल्ड लाने का रहेगा। इस खेल में उनके परिवार ने बहुत सहयोग दिया और इसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनकी बदौलत ही वो पदक जीतने में सफल हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story