खेलो इंडिया यूथ गेम्ज के लिए महिला वॉलीबाल टीम का चयन 22 को

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। खेलो इंडिया यूथ गेम्ज-2026 के लिए हिमाचल प्रदेश की लड़कियों की अंडर-18 वॉलीबाल टीम के चयन के लिए 22 नवंबर को शिमला जिले के जुब्बल में स्थित खेल छात्रावास में ट्रायल लिए जाएंगे।

जिला युवा अधिकारी सन्नी कुमार ने बताया कि 22 नवंबर को सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस ट्रायल में एक जनवरी 2009 को या इसके बाद जन्मीं वॉलीबाल खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की सत्यापित फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मैट्रिक प्रमाण पत्र और कम से कम पांच वर्ष पूर्व अर्थात एक जनवरी 2021 को या उससे पहले नगर निकाय या ग्राम पंचायत द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र लाना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story