जाहू की कशिश शर्मा चंबा से करेगी एमबीबीएस

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 04 सितंबर (हि.स.)। जाहू की प्रतिभाशाली बेटी कशिश शर्मा ने प्रतिष्ठित नीट-यूजी परीक्षा 514 अंकों के साथ पास करके एमबीबीएस की स्टेट मैरिट में 379वां स्थान हासिल किया है। एमबीबीएस में दाखिले के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग के बाद कशिश को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में प्रवेश मिला है।

इससे कशिश और उनके परिजनों में काफी प्रसन्नता का माहौल है तथा उन्हें लगातार लोगों की बधाइयां मिल रही हैं।

ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू की छात्रा रही कशिश शर्मा प्राइमरी स्तर से ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही है और नीट-यूजी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पास करके उसने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

कशिश के पिता राजेश कुमार शर्मा जाहू के प्रतिष्ठित कारोबारी हैं और ओम् फर्नीचर के मालिक हैं। कशिश की माता सरोज बाला गृहिणी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story