विश्व कैंसर दिवस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
धर्मशाला, 04 फ़रवरी (हि.स.)। जिला कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को विश्व कैंसर दिवस से जुड़ी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश सूद, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुराधा व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस आम जन मानस में कैंसर के प्रति जागरूकता बढाने के लिए आयोजित किया जाता है। जिसका उद्देश्य कैंसर की पहचान, उपचार और रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को शिक्षित करना है।
उन्होंने बताया ने बताया कि कैंसर एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर की कुछ कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से विकसित होकर शरीर के अन्य भागों में फैल जाती हैं। विश्व स्तर पर कैंसर मृत्यु का प्रमुख कारण है, जिसके कारण 2020 में एक करोड़ से अधिक मौतें हुईं। तंबाकू का सेवन, शराब का लंबे समय तक सेवन, अस्वास्थ्यकर खान-पान की आदतें, शारीरिक व्यायाम की कमी और वायु प्रदूषण के संपर्क में आना, ये सभी कैंसर के जोखिम कारण हैं।
इस वर्ष 2026 के विश्व कैंसर दिवस का विषय है अद्वितीयता द्वारा एकजुट'' जोकि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में व्यक्तिगत, रोगी-केंद्रित देखभाल की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश देता है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

