एसआईआर को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
एसआईआर को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित


धर्मशाला, 24 मार्च (हि.स.)। जिला कांगड़ा, चम्बा, हमीरपुर व ऊना जिलों की विशेष गहन पुननिरक्षण (एसआईआर) से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में आयोजित की गई। इस कार्यशाला की अध्यक्षता नंदिता गुप्ता (आईएएस), मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश द्वारा की गई। इस अवसर पर हेमराज बैरवा, जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) कांगड़ा, विनय कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त, तथा शिल्पी बेक्टा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, कांगड़ा भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में कांगड़ा, चम्बा, हमीरपुर व ऊना जिलों के एस.डी.एम.,ए.डी.एम., तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, निर्वाचन कानूनगो तथा निर्वाचन विभाग से संबंधित आईटी स्टाफ ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश में एसआईआर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण निर्देशों पर विस्तृत जानकारी दी तथा इस प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों एवं संभावित चुनौतियों के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया।

इसके अतिरिक्त उपेन्द्रनाथ शुक्ला, निर्वाचक अधिकारी तथा मुंशी राम, तहसीलदार (प्रशिक्षण) ने प्रतिभागियों को एसआईआर की प्रक्रिया एवं निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं विरेन्द्र कुमार, प्रोग्रामर द्वारा आईटी से संबंधित विभिन्न अनुप्रयोगों के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story