निर्वासित तिब्बती संसद के शिष्टमण्डल ने देखी हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
निर्वासित तिब्बती संसद के शिष्टमण्डल ने देखी हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात


धर्मशाला, 20 नवंबर (हि.स.)। धर्मशाला के तपोवन में चल रहे शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को निर्वासित तिब्बती संसद के प्रतिनिधिमण्डल ने विधानसभा की कार्यवाही देखी। इसके बाद बतौर गेस्ट तपोवन पंहुचे निर्वासित तिब्बती संसद की अध्यक्ष डोलमा सेरिंग की अध्यक्षता में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।

प्रतिनिधिमण्डल में निर्वासित तिबतियन संसद के सांसद सदस्य यूंचोक चोडोन, टेन्पा यारफोल, लोपोन थूबन, गेशे हरांपा, गेशे अतोंग रिंचन, चोडक ग्यात्सो तथा यालसन चोकिये शामिल थे। इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमण्डल में निर्वासित तिबतियन संसद के वरिष्ठ अधिकारी सेतन कलसांग, तेनजिन पल्जोर, ग्यात्सन गोंपो तथा तेनजिन पाल्दन भी शामिल थे। इस अवसर पर निर्वासित तिबतियन संसद की स्पीकर डोलमा सेरिंग ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां को पवित्र खाता तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न भी मौजूद थे जिन्हें भी खाता भेंट किया।

विधान सभा अध्यक्ष के साथ शिष्टाचार भेंट से पूर्व प्रतिनिधिमण्डल ने विशिष्ट दीर्घा से सदन की कार्यवाही को देखा। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने शिष्टमण्डल के सदस्यों से महामहिम दलाई लामा का कुशलक्षेम भी पूछा तथा विधान सभा की कार्य-प्रणाली तथा क्रिया-क्लापों बारे भी अवगत करवाया। इस अवसर पर शिष्टमण्डल के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही को देखने की अनुमति प्रदान करने के लिए विधान सभा अध्यक्ष को धन्यवाद दिया तथा सदन संचालन की उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780316 Articles

Share this story