निर्वासित तिब्बती संसद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित अन्य सांसद पंहुचे तपोवन

WhatsApp Channel Join Now
निर्वासित तिब्बती संसद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित अन्य सांसद पंहुचे तपोवन


धर्मशाला, 03 दिसंबर (हि.स.)। तपोवन विधान सभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के छठे दिन निर्वासित तिब्बती संसद के सांसद और अन्य प्रतिनिधि विधानसभा की कार्यवाही देखने तपोवन पंहुचे। इस दौरान निर्वासित तिब्बती संसद के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया से मुलाकात की और उन्हें पवित्र वस्त्र खतका सफेद कपड़ा पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद तिब्बती संसद के प्रतिनिधियों ने विजिटर गैलरी में बैठकर विधानसभा की कार्यवाही देखी। इस दौरान निर्वासित तिब्बती संसद के अध्यक्ष खेनपो सोनम, उपाध्यक्ष डोलमा सेरिंग सहित अन्य संसद प्रतिनिधि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story