25 करोड़ से सवरेंगे गरली-परागपुर व कालेश्वर महादेव मंदिर : मुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
25 करोड़ से सवरेंगे गरली-परागपुर व कालेश्वर महादेव मंदिर : मुख्यमंत्री


धर्मशाला, 02 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि नौ दिसंबर 1997 में परागपुर व 2002 में गरली को धरोहर गांव घोषित किया गया। इसके लिए प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था, जिसमें 52 लाख की राशि 2006 तक खर्च की गई है। परागपुर गरली में विभिन्न विकासात्मक कार्यों को किया जा रहा है। भाषा एवं संस्कृति योजना के तहत बजट का प्रावधान नहीं है। उन्होंने बताया कि अधिकतर भवन निजी है, ऐसे में उनका देखरेख व्यक्ति खुद ही करते हैं। सीएम ने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी घोषित किया गया। ऐसे में गरली परागपुर, कालेश्वर महादेव मंदिर में 25 करोड़ से कार्य किया जाना प्रस्तावित है, उसे लेकर कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए योजना बनाकर कार्य किया जाएगा।

इससे पहले जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने गरली-परागपुर में पर्यटन की दृष्टि से उचित सुविधा प्रदान किए जाने के लिए सदन का ध्यानाकर्षण किया। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों ही गांवों का ऐतिहासिक, धार्मिक, प्राचीन भवनों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थान है। विधायक ने इसमें पर्यटन के विकसित किये जाने के लिए विरासत होम सटे, धर्मशाला-ऊना बेहतर सडक़ मार्ग, स्ट्रीट लाईट, पार्किंग की उचित व्यवस्था व शौचालय निर्माण सहित गरली परागपुर उत्सव को हर वर्ष मनाया जाए। उन्होंने इसमें केंद्रीय पर्यटन योजनाओं में शामिल करने की बात रखी। उसे ग्रामीण आत्मनिर्भर बनाने के उचित कदम उठाए जाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story