जमीनों के बेनामी सौदों और फर्जी रजिस्ट्रियों को लेकर भाजपा विधायक दल का विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
जमीनों के बेनामी सौदों और फर्जी रजिस्ट्रियों को लेकर भाजपा विधायक दल का विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन


धर्मशाला, 17 नवंबर (हि.स.)। धर्मशाला के तपोवन में चल रहे शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हिमाचल प्रदेश में ज़मीनों की फ़र्ज़ी रजिस्ट्रियों के ख़िलाफ़ विधान सभा परिसर में भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व ओपोजिशन लाउंज से लेकर विधानसभा भवन तक हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विपक्षी सदस्यों ने प्रदेश सरकार पर प्रदेश के हितों को बेचने का आरोप लगाया। धारा 118 में छूट, हिमाचल की ज़मीन की सौदेबाजी, गग्गल एयरपोर्ट में ज़मीन ख़रीद, बीबीएन में इंडस्ट्री की ज़मीन के लैंड डील आदि मामलों के विरोध में विपक्ष के सदस्यों ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

बाद में विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता विपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार प्रदेश की जमीनों को बाहरी लोगों को बेच रही है। कई जगह फर्जी रजिस्ट्रियां हो रही हैं। धारा 118 में छूट देकर अपने करीबियों सहित बाहरी लोगों को ज़मीनें बेचने का गोरखधंधा चल रहा है। भाजपा विधायक दल इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में जांच करवाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नही होता है तो विपक्ष हर मंच पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778350 Articles

Share this story