तपोवन में सोमवार से फिर शुरू होगा शीत सत्र, हंगामे के आसार
धर्मशाला, 30 नवंबर (हि.स.)। धर्मशाला के तपोवन में चल रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की चौथी बैठक सोमवार को दोपहर 2 बजे शुरू होगी। दो दिन के ब्रेक के बाद अब सोमवार से शुक्रवार तक लगातार पांच बैठकें होंगी जिनमें जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि यह अब तक का सबसे लंबा शीत सत्र है जिसमें आठ बैठकें निर्धारित हैं।
उधर कल सोमवार को होने वाली बैठक में सदन में विधायी मुद्दे, अधिसूचनाएं, आपदा प्रबंधन और जनहित के विषयों पर गहन चर्चा होगी। बैठक प्रश्न काल से आरंभ होगी, जहां विधायक तारांकित-अतारांकित प्रश्न पूछेंगे और मंत्री जवाब देंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सप्ताह की शासकीय कार्यसूची पर वक्तव्य देंगे, जिसमें विधेयक व प्रस्तावों की रूपरेखा स्पष्ट होगी।
सभा पटल पर रखी जाएंगी विद्युत नियामक आयोग की अधिसूचनाएं
विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 182 के तहत हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की अधिसूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी
तहत हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की अधिसूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी। इनमें विद्युत आपूर्ति संहिता (छठां संशोधन), संसाधन पर्याप्तता विनियम, विचलन निपटान विनियम शामिल हैं, जो ऊर्जा क्षेत्र में बड़े बदलाव लाएंगे। एसजेवीएन लिमिटेड का 2024-25 वार्षिक प्रतिवेदन कंपनी अधिनियम 2013 के अनुच्छेद 394 (2) के तहत पेश होगा।
कल्याण समिति की 'मुख्यमंत्री शगुन योजना' व अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम की रिपोर्ट तथा मानव विकास समिति की स्वास्थ्य विभाग संवीक्षण रिपोर्ट भी टेबल होंगी। नियम 62 के तहत टांडा मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों व सुविधाओं की कमी पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव उठेगा।
कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी पर सवाल होंगे
ट्रांसफर मानक, मापदंड, नियम व आपसी
ट्रांसफर मानक, मापदंड, नियम व आपसी सहमति की व्यवस्था पर स्पष्टता मांगी जाएगी। चंबा आपदा (सितंबर 2025) में मणिमहेश यात्रा पर फंसे यात्रियों की संख्या, राहत बसों-हेलीकॉप्टरों व व्यय का ब्योरा सरकार देगी। नगर निगम चुनावों में ओबीसी आरक्षण नीति भी गरमाएगी सदन। यह सत्र ऊर्जा, स्वास्थ्य, आपदा व कल्याण योजनाओं पर केंद्रित रहेगा। विपक्ष सरकार को घेरेगा, कई फैसले व बयान अपेक्षित हैं।
आगामी नगर निगम चुनावों में ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने पर सरकार की नीति क्या होगी, इस विषय पर भी सदन में सोमवार को गंभीर चर्चा होने की उम्मीद है। विधानसभा सत्र सरकार के कामकाज, जनहित के मुद्दों, आपदा प्रबंधन और ऊर्जा क्षेत्र जैसे संवेदनशील विषयों पर केंद्रित रहेगा।
चंबा आपदा में फंसे यात्रियों व राहत कार्य पर सरकार देगी जानकारी
सितंबर 2025 में चंबा जिले में आई आपदा के दौरान मणिमहेश यात्रा में फंसे तीर्थयात्रियों की संख्या, राहत कार्यों में उपयोग की गई सरकारी बसों और हेलीकॉप्टरों की संख्या तथा उन पर हुए व्यय को लेकर भी सरकार को जवाब देना होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

