वन्यजीव विंग नॉर्थ धर्मशाला की नई कार्यकारिणी गठित, संदीप कुमार बने प्रधान

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 13 नवंबर (हि.स.)।वन्यजीव विंग (वाइल्डलाइफ विंग) नॉर्थ धर्मशाला की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव प्रक्रिया धर्मशाला सर्कल के प्रधान मुनीश पाजलु, धर्मशाला डिवीजन के प्रधान मुनीश कुमार और सह-सचिव राज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान संदीप कुमार को संगठन का नया प्रधान चुना गया।

नई कार्यकारिणी में अमिता भाटिया को वरिष्ठ उपप्रधान, कुशल कुमार को उपप्रधान, राहुल चौधरी को महासचिव, अंकुश कुमार को कोषाध्यक्ष और नीलम देवी को सह-सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, राज कुमार को मीडिया प्रभारी और अश्विनी कुमार को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में अजय भाटिया की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। उम्मीद जताई गई कि नई कार्यकारिणी आपसी सहयोग और समर्पण की भावना से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776417 Articles

Share this story